फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई : नौ शिकायतें, निस्तारण एक का भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहापुंर। नगर निगम में संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें आईं नौ शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। पाइपलाइन से गंदा पानी आने की शिकायतें ज्यादा आईं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौम्य गुरुरानी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी मुजीबउर रहमान और मक्कू बजरिया निवासी तिनकूलाल शंखधार समेत अन्य लोगों ने पाइपलाइन से गंदा पानी आने, तुलसी नगर कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने निर्बाध जलापूर्ति नहीं मिलने, बीबीजई हद्दफ के आशीष कुमार व अन्य लोगों ने अवैध चबूतरा बनाए जाने, तारीन जलालनगर के असलम ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी आने, गांधीनगर कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने नाली के ऊपर से अवैध निर्माण हटाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें