फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से रेलवे स्टेशन पर जमा पानी पटरियां डूबने के कगार पर पहुंचीं

विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर भरा पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज बारिश से सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। स्टेशन की कई पटरियों पर पानी भर गया। पटरियां डूबने के कगार पर पहुंच गईं। हालांकि जलभराव के बावजूद ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, नालों से पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल सका, जिससे ट्रैक के आसपास जलभराव हो गया। वहीं, स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में भी बारिश का पानी भर गया।
इससे यात्रियों के आवागमन में दिक्कत हुई। सीएचआई त्रिलोक चंद्र ने बताया कि बारिश थमने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने पानी निकासी का काम शुरू किया और जलभराव को खत्म कराया। जलभराव के कारण ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। स्टेशन परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें