फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वोट न बनने पर अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने जाते राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें वोट काटने के विरोध में अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी व जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि निगोही ब्लॉक के धुल्लिया गांव के बीएलओ को पंचायत चुनाव के लिए फार्म भरकर दिए, लेकिन फार्म चुनाव कार्यालय में जमा नहीं किए गए। ग्रामवासियों की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दिए। जांच में मतदाता सही पाए गए।
संपूर्ण सूची एसडीएम तिलहर कार्यालय भेजी गई। इसके बाद भी वोट निरस्त कर दिए गए। इसके बाद दोबारा जांच कराई गई। मतदाता अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। इसके बाद भी उनके वोट नहीं बनाए जा रहे। आरोप है कि बीएलओ ने जांच को गलत बताते हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं। वोट न बनने पर अनशन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन पर पूनम, विनीता, मधु, भारती, मोहनी, संदीप कौर, नैंसी, कमलेश, सोनू आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें