पुवायां। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसेवक शुक्ला की 31वीं पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामसेवक शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नई कमेटी का गठन किया गया। पंडित रामसेवक शुक्ल स्मारक समिति के लिए हरिशरण वाजपेयी को संरक्षक, राजीव कुमार राजे को अध्यक्ष, रानी को उपाध्यक्ष, विजय तन्हा को महासचिव, शचिंद्र पाठक, हिदायत अली को सचिव, जीत सिंह को कोषाध्यक्ष और सतनाम सिंह, राजीव गुप्ता, कृष्ण गोपाल दीक्षित, ब्रह्म स्वरूप मिश्रा, डाॅ. कल्पना को सदस्य मनोनीत किया गया। अध्यक्ष राजीव कुमार राजे ने कहा कि रामसेवक शुक्ल के 121वें जन्मोत्सव रामनवमी पर कार्यक्रम करने के लिए 31 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन किया गया था। अभी तक स्वीकृति नहीं दी गई है। रामसेवक शुक्ल स्मारक निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन स्वीकृत करने के बाद भी एसडीएम ने शासन को प्रस्ताव भी नहीं भेजा है। इस कारण 29 मार्च को जन्मदिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। संवाद