तिलहर। आंबेडकर गांव मौजमपुर में तालाब से जल निकासी की समस्या को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने आ जाने से नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा। इससे नाराज एक पक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र अधिकारियों को देते हुए 24 सितंबर तक समस्या का निस्तारण न होने पर धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को मौजमपुर जनकल्याण समिति की महासचिव ईश्वरी देवी ने डीएम सहित संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजकर बताया कि तालाब से पानी की निकासी के लिए नाले की खोदाई की गई थी। बाद में आधे नाले को कुछ लोगों ने पाट दिया। जो नाला बचा है उसमें पानी के अंदर मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिस कारण समस्या आ रही है। संवाद