25वीं यूपी बटालियन में चल रहे यूपी थल सेना कैंप में गर्ल्स कैडेट्स ने कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किए। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अनिल शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि बाधा दौड़ फौज की ट्रेनिंग का अहम् हिस्सा है। इसके माध्यम से युद्ध के दौरान जमीनी लड़ाई में ऊंचेनीचे टीलों, खाइयों आदि को पार करने में सहायता मिलती है।
शूटिंग रेंज पर गर्ल्स कैडेट्स का उत्साह बढ़ाते हुए कर्नल शर्मा ने कहा कि सिपाही की हथियार पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा दुरुस्त शिष्ट और सही ट्रेगर ऑपरेशन से गोली सही निशाने पर लगती है, इससे दुश्मन का काम तमाम हो जाता है। अच्छा निशानेबाज बनने के लिए रेंज पर अनुशासन के साथ प्रशिक्षण हासिल करना चाहिए और फायरिंग का अभ्यास नियमों का पालन कर करना चाहिए। सोमवार को प्रशिक्षणार्थियों के बीच टेंट पिचिंग, बाधा दौड़, मैप रीडिंग, फायरिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रशिक्षण में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एसके सिंह, टे्रनिंग ऑफीसर कर्नल वीके सिंह, कैंप दंडपाल मेजर अनिल मालवीय, लेफ्टिनेंट दीप्ति जैन, लेफ्टिनेंट बारिश ए जेम्स, जीसीआई प्रेरणा, सूबेदार दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, सूबेदार मेजर भारत सिंह, सीएचएम सतीश कुमार, सुमेर सिंह आदि का सहयोग रहा।