फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2015 08:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर में कार्यरत सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पीपी सिंह पर मिड-डे मील और नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पीपी सिंह को बर्खास्त करो के नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को चिनौर की ग्राम प्रधान रीना देवी के पति गंगासागर वर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में पहुंचे ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। भारी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों की नारेबाजी सुनकर दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारी माजरे को देखने के लिए बाहर आ गए। प्रदर्शन में तेजी आते देखकर एलआईयू ने अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
रीना देवी ने पीपी सिंह 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि सिंह ने उन लोगों को झूठे मुकदमे में फंसवाने की चेतावनी भी दी। उन लोगों ने सिंह पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चिनौर गांव में ही कोठी बनाकर रह रहे हैं और आए दिए ग्राम प्रधान को जांच कराए जाने के नाम पर प्रताड़ित करते हैं। कहा कि सिंह का तबादला गैर जनपद करने की मांग की। ऐसा न करने पर उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान मुनेश्वर दयाल वर्मा, नरेश, अनीता, रामसरन, रमेश नन्हे, लड़ैता देवी, रागिनी गुप्ता, शांती  देवी, अशोक कुमार, संतोष कुमार, सरस्वती देवी, दर्शन लाल, ज्वाला देवी के साथ ही धनीराम पाल, अशोक पाल, पप्पू, प्रदीप, दिनेश पाल सिंह यादव, सुशील कुमार, जसवीर वर्मा, पारस वर्मा, रामकिशोर, वर्मा, बुधपाल, आकिल खां, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

शिक्षक संघ ने ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की
शाहजहांपुर। सर्व शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी पीपी सिंह और चिनौर ग्राम प्रधान के पक्ष में प्राथमिक शिक्षक संघ उतर आया है। इसके लिए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह और महामंत्री देवेश वाजपेयी बीएसए को एक मांगपत्र भी दिया।
इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान को शिक्षा अधिकारी के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए थी। यह निंदनीय कार्य है। कहा कि गांवों में प्रधान और प्रधान पतियों पर रौब जमाकर चेक पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं। प्रधान पति गंगासागर की अभद्र प्रयोग करने भाषा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई कराने और वहां का खाता एसएमसी के नाम ट्रांसफर करने की मांग की। कहा कि मांग पूरी न होने पर शिक्षक संघ आंदोलन करने को विवश हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें