फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए आज 14 स्थानों पर डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
कलक्ट्रेट से मतदान कराने के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों का रैंडमाइजेशन कर उन्हें मतदेय स्थलों का आवंटन किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट से जिले के सभी 14 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिले में 4,825 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों का रैंडमाइजेशन किया गया। इसके माध्यम से पार्टियों को मतदेय स्थलों का आवंटन किया गया। रवानगी के दौरान सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। उनके पर्यवेक्षण में संबंधित पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया।
डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। पोलिंग पार्टियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश भी अनुमन्य किया गया है। डीएम ने मतदान के दौरान शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों को शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये हैं मतदान केंद्र
जनपद में नगर निगम हाल कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय भावलखेड़ा, तहसील कार्यालय सदर, विकास खंड कांट, तहसीलदार कार्यालय तिलहर, विकास खंड जैतीपुर, विकास खंड खुदागंज, नगर पंचायत निगोही, तहसीलदार कार्यालय जलालाबाद, विकास खंड मिर्जापुर, विकास खंड कलान, जूनियर हाईस्कूल अल्हागंज, तहसीलदार कार्यालय पुवायां और खुदागंज विकास खंड कार्यालय को मतदेय स्थल बनाया गया है।

भाजपा, सपा में टक्कर, शर्मा गुट भी कतार में

चुनाव में भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सपा से हाजी दानिश अख्तर प्रत्याशी हैं। शर्मा गुट से संजय कुमार मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी हैं। अन्य 14 निर्दलीय प्रत्याशियों में राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, राज कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, बहार आलम, रोहित अल्ताफ, विद्युत कुमार, डॉ. सुनीत गिरि, नाज रिजवी, नेत्रपाल भी मैदान में हैं।
विज्ञापन



कहां-कितने बूथ, पुरुष-महिला मतदाता

शाहजहांपुर: 14 बूथों पर 4,825 मतदाता हैं। इनमें 3,004 पुरुष, 1,821 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें