फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 66 स्कूलों में नियुक्त होंगे वालंटियर, आउट ऑफ स्कूल बच्चों को देंगे विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 66 विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे। इन वालंटियरों की मदद से 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के चिह्नित बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे नियमित कक्षाओं में पहुंचें।
विज्ञापन


बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बीईओ को भेजे पत्र में बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराया जा रहा है। नामांकन के बाद इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए केंद्रों पर वालंटियरों की नियुक्ति की जानी है। इसके संबंध में पूर्व में भी सभी विकास खंडों को निर्देश जारी किए गए थे।
बीएसए ने कहा कि सूचीबद्ध 66 विद्यालयों में संचालित विशेष प्रशिक्षण केंद्रों पर प्राथमिकता के आधार पर विशेष प्रशिक्षकों एवं वालंटियरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही चयन प्रक्रिया पूरी कर विशेष प्रशिक्षण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


मिड-डे मील की बीईओ से कराई जाएगी क्राॅस चेकिंग



शाहजहांपुर। मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बीईओ को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा है कि बीईओ को अपने विकास खंड के साथ-साथ उसी तहसील के दूसरे विकास खंडों के विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण करना है।



बीएसए ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई गई थी। वहां से निर्देश आने के बाद बीईओ को दूसरे क्षेत्र में निरीक्षण के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें