फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल : भावलखेड़ा को हराकर इस्लामिया कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
शाहजहांपुर में इस्लामिया इंटर कॉलेज में वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में इस्लामिया कॉलेज ने बाजी मारकर मंडल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12 बजे इस्लामिया इंटर काॅलेज के मैदान पर आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। सब जूनियर में इस्लामिया कॉलेज व पुवायां कॉलेज के बीच मैच हुआ। इसमें इस्लामिया कॉलेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
अंडर-17 में रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा ने पुवायां कॉलेज को हरा दिया। सीनियर वर्ग में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज को हराकर बाजी मारी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहम्मद अयूब खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार, मेजर अनिल कुमार मालवीय, राहुल कुमार, सत्यपाल सिंह, सचिन प्रेमी, फैसल रियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें