फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मसात करने वाला है विवेकानंद जी का जीवन

Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख कृष्ण चंद्र ने कहा है कि युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन आत्मसात करने वाला है। स्वामी जी ने अपने विचारोें के माध्यम से पूरी दुनियां को नई दिशा दी है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 1862 में जब स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन इतिहास में दिव्य दिवस के रूप में दर्ज हो चुका है। बोले, उन्होंने समाज के अंदर फैली जातिगत भावना का विरोध कर सभी को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। कृष्ण चंद्र ने कहा कि अंग्रेजी भाषा गुलामी की द्योतक है। युवाओं को ध्यान रखना चाहिए कि पहले हमें अपनी मातृ भाषा का पूरा ज्ञान होना चाहिए। पूर्व में उन्होंने विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक दिनेश के अलावा कृष्णपाल सिंह, सर्वेश दीक्षित, वैभव त्रिवेदी, कृष्ण कुमार मंगलम, गौरव राघव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने सभी का आभार जताया।

रोजी स्कूल में भी हुआ कार्यक्रम
स्वामी विवेकानंद जी जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य आरएमएस सोलंकी ने कहा कि स्वामी जी ने ज्ञान भक्ति और वैराग्य के माध्यम से दुनियां को नई दिशा दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया तथा स्वामी जी पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसके बाद शिक्षक गौरव सिंह और महावीर सिंह ने स्वामी जी को भारतीय संस्कृति का वाहक बताते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंत में स्कूल के निदेशक राजीव मोहन पांडेय ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम मेें आभा सिंह, के के शर्मा, ममता सिंह, रूपम, शिवानी, मयंक, प्रवीण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें