फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन अपने जूनियरों से नहीं करते बात

Sun, 14 Dec 2014 11:15 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के अवर अभियंता, ट्रांसमिशन के एक्सईएन संजीव भास्कर से नाराज हैं। अपनी समस्याओं को लेकर जेई संवर्ग एक्सईएन से वार्ता करने को पिछले दस दिन से प्रयासरत है लेकिन उन्हें बात करने की फुर्सत नहीं मिल रही। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक में पदाधिकारियों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए एक्सईएन के रवैये पर निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि पैना के 220 केवी सब स्टेशन के यार्ड की देखभाल को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार मेंटीनेंस बजट भी देती है। इन सबके बाद भी पैनलों की देखभाल में लापरवाही बरते जाने से वहां होने वाले फाल्ट से शहर की बिजली सप्लाई चौपट होती है।

ऐसी दशा में एक्सईएन वहां के जेई संवर्ग को ही जिम्मेदार ठहराकर खुद अपना ज्यादातर वक्त लखनऊ में गुजार रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बीते रविवार को पैना सब स्टेशन की 33 केवी लाइन में फाल्ट से शहर के सारे सब स्टेशनों से घंटों बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन


दिन ढले तक शहर अंधेरे में डूबा रहा लेकिन फाल्ट दूर करने में एक्सईएन की मदद मांगे जाने पर पता चला कि वह परिवार के साथ लखनऊ में मौजूद हैं। इस मौके पर पारित प्रस्ताव में कहा गया कि एक्सईएन भास्कर ने संगठन से मिलने का समय नियत नहीं किया तो जेई संवर्ग उनके खिलाफ असहयोग आंदोलन छेड़ देगा। बैठक में संगठन के जिला सचिव अरुण यादव, अलंकृत मिश्रा, जीडी जोशी आदि मौजूद रहे।
तीन दिन पहले मिला है ज्ञापन
‘जेई संवर्ग का यह कहना ठीक नहीं कि दस दिन से मिलने का समय नहीं दे पा रहा हूं। मुझे उनका ज्ञापन तीन दिन पहले मिला है जिस पर वार्ता के लिए नियमानुसार समय दिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह से मैं खुद फाल्ट ठीक कराने में इतना व्यस्त रहा कि वार्ता के लिए समय नहीं मिला।’
विज्ञापन

-संजीव भाकर, एक्सईएन ट्रांसमिशन, पॉवर कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें