फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नामकरण की दावत में मारपीट और पथराव, महिलाओं से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बच्चे के नामकरण की दावत में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर बवाल हो गया। आरोप है कि तमंचे व डंडे से लैस होकर आए हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। तहरीर आने पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रविवार की रात को बच्चे के नामकरण की दावत चल रही थी। थाने में दर्ज कराए गए रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ लोगों ने कार्यक्रम में आकर महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर थोड़ी देर के बाद आठ से दस लोग तमंचा व डंडा लेकर आए और पथराव करने लगे।
इसमें महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस आई तो आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रवि, अनिकेत, मिथलेश, बलवंत, उमेश, राहुल, कमल, गौरव, अरुन, अमित और प्रकाश के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें