फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी पर भड़के गांव तोनी के ग्रामीण 

Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
कोटेदार की मनमानी पर भड़के गांव तोनी के ग्रामीण 
विज्ञापन
भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तोनी के कोटेदार द्वारा राशन की वस्तुओं का प्रतिमाह वितरण नहीं करने और कार्डधारकों के शिकायत करने पर उन्हें धमकाने जाने पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया और राशन वितरण की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।    
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल प्रसून अवस्थी, आशाराम, अखिलेश कुमार, शांति देवी, अटल बिहारी वाजपेयी, जितेंद्र नाथ पांडेय आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि कोटेदार ने गत कई माह से गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन आदि का वितरण नहीं किया है। फरवरी और मार्च माह में राशन की वस्तुएं नहीं बांटी जाने से तमाम कार्डधारकों को होली का त्यौहार मनाने में दिक्कत हुई। यही नहीं, कोटेदार ने तमाम लोगों के राशन कार्ड भी गायब कर दिए।
इस मौके पर तोनी के ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल द्वारा एसडीएम एपी श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि राशन वितरण नहीं करने की वजह पूछे जाने पर कोटेदार ने आवश्यक वस्तुओं का आवंटन नहीं होने की बात कही, लेकिन डीएसओ कार्यालय से राशन का आवंटन होने की जानकारी दिए जाने का हवाला देने पर कोटेदार ने गालीगलौज करके धमकाया। ज्ञापन के अनुसार विरोध को देखते कोटेदार ने कुछ ग्रामीणों को अधिक मूल्य लेकर कम मात्रा में गेहूं दिया। 
विज्ञापन

एसडीएम श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक से कराकर उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में रामदेवी, सुशीला, फूलमती, नन्हीं देवी, सुरेंद्र पाल, राम प्रसाद, राजन अवस्थी, मनोज कुमार, दाताराम, पुष्पा, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें