फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सहायता दिलाने को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 01 Mar 2016 12:29 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक केे परिवार को आर्थिक सहायता देने व ट्रक चालक का पता लगाने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर कई घंटे बाद जाम खोला गया। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मुख्य हाईवे पर रूकनपुर अरिल नदी पर रविवार को ट्रैक्टर व ट्रक की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। इसमें 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक प्रेमराज यादव की जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन सोमवार को परिवार व गांव के लोग ट्रैक्टरों में भर कर घटनास्थल पर दोपहर एक बजे जा पहुंचे और उन्होंने मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रोड जाम कर रहे लोगों से जानकारी की तो वे लोग डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने कहा कि 24 घंटे बाद भी पुलिस न ट्रक चालक को पकड़ सकी और न ही ट्रक मालिक का पता लगा पाई। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, लेकिन थानाध्यक्ष के काफी प्रयास व जल्द ही ट्रक चालक का पता लगाने व अधिकारियों तक बात पहुंचाने का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाने के तीन घंटे बाद जाम खोला गया। जाम के चलते मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गई और इसमें फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें