फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव जहानपुर में मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन। स्रोत: जा
विज्ञापन
रोजा। ब्लाॅक भावलखेड़ा के गांव जहानपुर में 350 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण सोमवार सुबह शुरू किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पड़ी मिट्टी और गंदगी को हटाया नहीं गया, उसके ऊपर से ही पन्नी को बिछा दिया गया। निर्माण में घटिया किस्म की मौरंग इस्तेमाल की जा रही थी। इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण के मुताबिक, सड़क के निर्माण में सीमेंट का उपयोग बहुत कम किया जा रहा था। सड़क की चौड़ाई भी एक समान नहीं है। कहीं पर तीन मीटर है तो कहीं पर उससे भी कम सड़क पर मानक के अनुरूप सामग्री डाली जा रही है। नाली का भी निर्माण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि नियमत: तीन बोरी मौरंग पर एक बोरी सीमेंट डालना चाहिए, लेकिन यहां पर तैनात मेट साढ़े चार बोरी मौरंग पर एक बोरी सीमेंट की डाल रहे हैं।

अनिरुद्ध यादव ने बताया कि सड़क के दोनों ओर आबादी होने के बावजूद सड़क के पानी का ढाल नाली की ओर नहीं बनाया जा रहा। सड़क पर फैले कीचड़ की सफाई करने के बजाय उसके ऊपर ही बजरी डाल रहे हैं। और उसके ऊपर ही पन्नी डालकर सड़क का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मानक के अनुसार सड़क की मोटाई छह इंच होनी चाहिए, जो कि मौके पर कम मिली। निर्माण मानकों के हिसाब से कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी के जेई राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें