फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन पाने को ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर धरना

Wed, 20 May 2015 07:30 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन की स्वीकृति में पक्षपात और अन्य योजनाओं का लाभ नहीं देने के विरोध में शोषित समाज मोर्चा के कार्यकर्ताओं और तमाम ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने हरेवा कांड का मुद्दा उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष इशहाक मोहम्मद ने कहा कि हरेवा कांड ने न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश में जिले को शर्मसार कर दिया है। महासचिव फकीरे लाल भोजवाल ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वालों को कड़ी सजा के साथ पीड़ित महिलाओं को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष कालूराम रावल ने हरेवा कांड की जांच के लिए आयोग गठित किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में समाजवादी पेंशन स्वीकृति में पक्षपात करने वालों की जांच कर पात्रों को पेंशन लाभ दिए जाने, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को फसली मुआवजा का भुगतान जल्द कराने, सहकारी चीनी मिलों पर जन सूचना अधिकार कानून प्रभावी बनाए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में भगवंतराम, चमन खां, विमल गोयल, हीरा लाल, अरविंद कुमार, बन्ने मियां, मुरलीधर भोजवाल, अजय कुमार रंजन, दीपमाला, मोहसिना सिद्दीकी, गीता देवी, रूपा, राधा, रेखा, दिलशाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें