फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली को आस ने भरी हुंकार

Wed, 20 May 2015 07:29 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी के दौर में बिजली संकट से जूझ रहे शहरवासियों को 24 घंटे बिजली दिलाने के लिए आम आदमी संस्था के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर हुंकार भरी। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन देकर प्रशासन से हुए समझौते के तहत रोजा तापीय परियोजना से शहर को दो घंटे अतिरिक्त बिजली सप्लाई तत्काल शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए आस कार्यकर्ता बुधवार को सुबह से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में इकट्ठा होने लगे। वहां सभा करके ज्ञापन तैयार किया और प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां हुई सभा में पदाधिकारियों ने मौजूदा बिजली संकट के लिए प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहराया। प्रदेश अध्यक्ष हांडा ने कहा कि 24 घंटे बिजली की मांग को लेकर पहले भी संगठन स्तर से आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन उस वक्त दिया गया आश्वासन भुला दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन के साथ पॉवर कारपोरेशन सिस्टम कंट्रोल के एक्सईएन वाईपी सिंह द्वारा जारी पत्र भी संलग्न किया गया है। इसमें कहा गया है कि शासन ने शाहजहांपुर शहर को 16 के बजाय 18 घंटे बिजली सप्लाई स्वीकृत की है। आस नेताओं ने कहा कि शासन की मंशा के विपरीत बमुश्किल आठ-दस घंटे बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बिजली सप्लाई में सुधार नहीं होने पर जनांदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में रामनरेश रस्तोगी, अशोक कुमार खन्ना, आनंद यादव, मोहम्मद अशफाक, इरफान हसन खां, दयाराम, बृजेश कनौजिया, गुलफाम, आमिर खां, हनी गुप्ता, अमरजीत सिंह, अनुराग सिंह, वरुण शुक्ला, सचिन सिंह चौहान, उवैस खां, संदीप गुप्ता, विकास शर्मा, मोहम्मद जहांगीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें