फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीणों ने जानवरों को स्कूल में किया बंद

विज्ञापन
सिंधौली में कंपोजिट स्कूल  के बाहर ग्रामीणों के साथ जानकारी देते कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार। स् - फोटो : बंबा चौराहा पर गैस पाइपलाइन की मरम्मत करते गेल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिंधौली। कंपोजिट स्कूल रखिया बुजुर्ग में छुट्टा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने उन्हें बंद कर दिया। पशुओं को विद्यालय में बंद करने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग छुट्टा पशुओं से काफी ज्यादा परेशान हैं। नाराज लोगों ने खेतों में फसल को नष्ट करने वाले जानवरों को एकत्र कर स्कूल में बंद कर दिया। उसके बाद ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार को सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी बात नहीं हो सकी।

ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। गांव में गोशाला नहीं बनाए जाने के कारण किसानों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। अधिकारियों को सूचना देने के बाद शाम को कुछ छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें