फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: काटा गया केक...महिलाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
पुवायां में आयोजित कार्यक्रम में ​शिवानी गुप्ता को सम्मानित करती संगठन की पदा​धिकारी। स्रोत : स
विज्ञापन
पुवायां। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से मदर्स डे के अवसर पर स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराने के साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने मदर्स डे पर केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निशा गुप्ता ने पुवायां इकाई की अध्यक्ष दीपांजलि गुप्ता, महामंत्री गरिमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष देविना गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मनु गुप्ता, चेयरपर्सन शिवानी गुप्ता, संरक्षक किरन गुप्ता, शशि गुप्ता, मीना गुप्ता, मीडिया प्रभारी ज्योति गुप्ता, संगठन मंत्री निधि गुप्ता, सदस्य रिचा गुप्ता, रोली गुप्ता, राधा गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, वंदना गुप्ता, गौरी गुप्ता, रानी गुप्ता, निरुपम गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पुवायां की अध्यक्ष दीपांजली गुप्ता ने संगठन की ओर से लगने वाले शिविर में रक्तदान करने वालीं निधि गुप्ता, निरुपम गुप्ता, पुवायां तहसील क्षेत्र में यूपी बोर्ड में दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाली छात्रा अग्रिमा गुप्ता, बेस्ट मॉम विनर श्रद्धा गुप्ता, अनामिका गुप्ता, शाखा अग्रवाल आदि को समाज सेवा, शिक्षा, व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान जिला महामंत्री कविता गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, संरक्षक अर्चना अग्रवाल, नीति गुप्ता, हर्षी अग्रवाल, रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-
बुजुर्ग महिलाओं के साथ साझा की खुशियां
शाहजहांपुर। मदर्स डे के अवसर पर आर्ट ऑफ गिविंग की स्थानीय टीम ने विनोबा सेवा आश्रम में शेयर टू शाइन थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वृद्ध माताओं के साथ स्नेह, सम्मान व खुशियां साझा की गईं।
मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि विनोबा सेवा आश्रम की सचिव विमला बहन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काजल यादव ने संस्था के उद्देश्यों व कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शेयर टू शाइन विषय का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि समाज में खुशियां तभी बढ़ती हैं। जब उन्हें एक-दूसरे के साथ साझा किया जाए। इस बीच वृद्ध माताओं के साथ मिलकर केक काटा गया। संस्था की ओर से बुजुर्गों को दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की गई। समापन एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर किया गया। संचालन अनुश्री मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में स्वाति सिंह, सायमा, प्रशांत, रिद्धि, शिवम, रेहान, तायबा आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में आयोजित कार्यक्रम में शिवानी गुप्ता को सम्मानित करती संगठन की पदाधिकारी। स्रोत : स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें