फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब में उतराता मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
मृतक सुमन प्रजापति के शोकाकुल परिजन। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रोजा। जमुका गांव निवासी सुमन प्रजापति (43) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव खेत के पास स्थित तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन

रामनिवास ने बताया कि छोटा भाई सुमन रविवार की शाम पांच बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। भाई वापस नहीं आए तो सोचा कि बारिश के चलते रुक गए होंगे। इसके बाद सोमवार सुबह उनके घर न आने पर उनकी चिंता हुई। ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश करने के लिए खेत पर गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसके बाद भाई की चप्पलें और उनका शव तालाब में उतराता दिखा। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पति के शव को देख रजनी बिलख पड़ीं। उनकी मौत से बेटे धर्मेंद्र, दीपक, बेटी काजल बेसुध हो गईं हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच होगी। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक सुमन प्रजापति के शोकाकुल परिजन। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें