शाहजहांपुर में बिजली निगम के विद्युत वितरण खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी अनिल रावत से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। ग्रामीण लाइनमैन को हटाए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 10 बजे कटैया गांव के 15 से 20 लोग वाईबाग स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने एसडीओ से पिछले दिनों हटाए गए लाइनमैन को वापस रखे जाने की मांग की। एसडीओ ने बिजली सप्लाई में गड़बड़ी करने वाले लाइनमैन को रखने से मना कर दिया। इस बात से नाराज ग्रामीण भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। स्टाफ ने उन्हें बमुश्किल बचाया। सूचना पर अधीक्षण अभियंता भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में सदर बाजार थाने में तहरीर दी जा रही है।