फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकड़ के पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
मृतक लालाराम के घर पहुंची पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। क्षेत्र के गांव चन्युरा में शनिवार को 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पाकड़ के पेड़ में गमछे से फंदे पर लटका मिला। बुजुर्ग की शिनाख्त गांव हरपुरा निवासी लालता की पत्नी हंसमुखी ने अपने पिता लालाराम के रूप में की है। वह कांट थाना क्षेत्र के गांव मड़ैया पवार के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, वह शराब के आदी बताए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव चन्युरा के ग्रामीण गन्ने की फ सल की गुड़ाई करने के लिए खेत पर गए थे। इस बीच रघुनाथ के खेत के किनारे खड़े पाकड़ के पेड़ पर बुजुर्ग का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रधान नरेशपाल ने पुलिस को सूचना दी। इस बीस हंसमुखी ने अपने पिता लालाराम के रूप में शव की शिनाख्त की। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी है। भाई महेंद्र व राम निवास शराब पीने से मना करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें