फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम में जाना था दिल्ली, उससे पहले हादसे में चली गईं बाइक सवार की जान

विज्ञापन
अमर पाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी अमरपाल की बाइक में शुक्रवार रात कमलापुर गांव के आगे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार शाम को अमरपाल को दिल्ली लौटना था, लेकिन उससे पहले ही हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

भीमसेन का 28 वर्षीय पुत्र अमरपाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले पत्नी सीमा देवी की भतीजी की शादी में ससुराल आया था। दो दिन बाद अपने घर आ गया था। शुक्रवार शाम को अमरपाल खुदागंज किसी काम से गया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से लौट रहा था। कमलापुर गांव के आगे पुल पर मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी बाइक में टक्कर लग गई।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि अमरपाल ने शनिवार को दिल्ली वापसी का टिकट कराया था। पति की मौत से सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी यदुवीर को नेशनल हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 45 वर्षीय यदुवीर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित बरतारा गांव के पास वर्कशॉप में चौकीदारी करते थे।
शनिवार शाम को वह आठ बजे ड्यूटी पर आ गए थे। कुछ देर आराम करने के बाद वह खाना खाने के लिए हाईवे को पार कर रहे थे। इस बीच सामने से आए वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर लगने से जदुवीर की मौके पर मौत हो गई। यदुवीर की मौत से पत्नी नन्ही देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें