पुवायां। गांव जलालपुर निवासी 50 वर्षीय विनोद श्रीवास्तव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है।
बृहस्पतिवार रात विनोद की तबीयत खराब हो गई थी। परिवार के लोग उनको बंडा सीएचसी ले गए थे। सीएचसी पर डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद