फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत, पिटाई से मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सीने में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। परिवार वालों ने पिटाई और धमकी के कारण मौत का आरोप लगाते हुए प्रधानपति समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव रौतापुर कलां निवासी लीलावती ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे बजे उनके पति राधेश्याम खेत पर फसल देखने गए थे। गांव की प्रधान के पति सहित नौ लोगों ने मिलकर जान से मार देने की नियत से पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। उनके पति किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे, तो आरोपियों ने उनको काफी दूर तक दौड़ाया। घर आकर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। हालत खराब होने पर उनको इलाज के लिए शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम की मौत को लेकर गांव में तनाव फैल गया। लीलावती की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लीलावती का आरोप है कि आरोपियों ने 21 अक्तूबर को पति और पुत्र की पिटाई की थी। इसके बाद पांच नवंबर को भी पिटाई की गई, लेकिन पुलिस ने दोनों बार तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
मेड़ को लेकर चल रहा है विवाद
खुटार। खेत की मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। इसमें रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पांच नवंबर को दोनों पक्षों में विवाद होने पर पुलिस ने रौतापुर कलां निवासी पुनीत कुमार तिवारी की ओर से अरविंद वर्मा, राधेश्याम, बाबूराम, आनंद कुमार, अशोक, अतुल, अनुज, शेखर, अभिषेक के खिलाफ धारदार हथियार, तमंचा, लोहे की रॉड लेकर घर घुसकर पिटाई कर हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे पक्ष से राधेश्याम की पत्नी लीलावती ने सात लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें