फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: शराब पीने के बाद ग्रामीण की मौत, पत्नी ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 01:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में शराब पीने के बाद एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसकी पत्नी ने जमीन विवाद के चलते जहर देकर हत्या का आरोपी लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, अस्पताल में परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव मढ़ई निवासी राम सिंह (52 वर्ष) की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राम सिंह के शराब पीने के बाद अचानक बेहोश होने पर परिजन उन्हें सीएचसी तिलहर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी नन्ही ने जमीन विवाद की रंजिश में शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पति को पिलाए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नन्ही के मुताबिक, राम सिंह का अपने मामा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पहले राम सिंह जमीन की देखरेख के लिए जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बंथरी स्थित अपने मामा के घर गए थे। मंगलवार रात वह वहां से मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में अपने साढ़ू के घर पहुंचे। नन्ही का कहना है कि इससे पहले राम सिंह ने मामा के घर शराब पी थी।

साढ़ू के घर पहुंचने के कुछ देर बाद राम सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इसकी जानकारी मिलने पर नन्ही अपनी बहन के घर पहुंचीं। परिजनों की मदद से राम सिंह को बेहोशी की हालत में सीएचसी तिलहर ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार राम सिंह को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना 
पति की मौत के बाद नन्ही ने जमीन रंजिश का आरोप लगाते हुए शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर राम सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई। घटना की सूचना सीएचसी प्रशासन ने पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि रात करीब तीन बजे से सुबह नौ बजे तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची।

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि सीएचसी प्रशासन से ग्रामीण की मौत की सूचना मिली है। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र की होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। उधर, राम सिंह की मौत से पत्नी नन्ही, पुत्र बबलू, अतुल, यशपाल, सेठपाल और पुत्रियां ममता व रितु समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें