फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की विवादित कसम का वीडियो: हाथ में जल लेकर बोले- सभी में बंटेगी कमाई, हम पर आंच आई तो सब इकट्ठे होंगे

Tue, 25 Aug 2026 09:34 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों का निगम की आय बराबर बांटने की शपथ लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। महापौर अर्चना वर्मा ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
पार्षदों ने खाई कसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर नगर निगम के कुछ पार्षदों का हाथ में जल लेकर निगम की कमाई बराबर बांटने की बात कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खलबली मच गई है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में जमकर गालीगलौज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन

चर्चा है कि करीब एक वर्ष पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक के बाद 30 से 40 पार्षदों का एक गुट किसी स्थान पर एकत्र हुआ था। वायरल वीडियो में मेज पर रखे जल को गंगाजल कहते हुए पार्षद अपने हाथ में लेते हैं। इसके बाद एक पार्षद शपथ बोलता है जिसे अन्य दोहराते हैं।

पार्षद कहते हैं कि हम कसम खाकर कहते हैं कि जो भी निगम की आमदनी होगी, वो सभी 60 पार्षदों में बराबर से बंटेगी। हमारे ग्रुप के किसी पर भी आंच आती है तो सब इकट्ठे होंगे। इस दौरान कुछ पार्षदों की ओर से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आ रही है। वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

भाषा और इरादे पर उठे सवाल
निगम की कमाई बांटने को भ्रष्टाचार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि जनप्रतिनिधियों का वीडियो में गालीगलौज करना उनके आचरण के विपरीत दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शहर में इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान पार्षदों ने विकास और बेहतर सुविधाएं दिलाने का वादा कर जनता का विश्वास हासिल किया था। निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कर्तव्य और निष्ठा की शपथ भी ली। ऐसे में वायरल वीडियो में निगम की कमाई में हिस्सा लेने की बात सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

महापौर बोलीं- जांच कराई जाएगी
महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो में पार्षद क्या बोल रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि जो भी सुनाई दे रहा है, वह काफी निंदनीय है। मामले में वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें