फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: फोन पर कहासुनी के बाद ग्रामीण ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 26 Oct 2026 11:57 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के देवकली गांव में रविवार दोपहर एक ग्रामीण ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन के अनुसार, ग्रामीण की मोबाइल पर किसी से नोकझोंक हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
राम रतन वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी राम रतन वर्मा (48 वर्ष) ने रविवार दोपहर घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनका बेटा दिलीप कुमार किसी काम से मकान से बाहर गया था। लौटने पर पिता को फंदे पर लटका देखकर वह चीख पड़ा। 

विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे राम रतन वर्मा घर की छत पर थे। इस दौरान मोबाइल फोन पर किसी से उनकी नोकझोंक हो रही थी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने कमरे में छत पर लगे पंखे के बॉक्स से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। घर लौटे बेटे दिलीप कुमार ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। 

उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे संभाला। इसके बाद घटना की जानकारी दिल्ली में अपने बहनोई के घर गईं राम रतन की पत्नी सुनीता देवी को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें