फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल गांव होंगे विकसित, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर से सटे चिनौर, सतवां बुजुर्ग, रोजा नोटिफाइड एरिया में आने वाले गावों के विकास की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। जहां नगर निगम की ओर से विकास कार्य कराए जाएंगे और शहरी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर मोहर लगते ही गांवों के विकास की इबारत लिखी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा विस्तार में चिनौर, सतवां बुजुर्ग, रोजा नोटफाइड एरिया समेत कई गांवों को शामिल किया गया था। इनको शहर की तरह विकसित करने के लिए सर्वे का काम पूरा करा लिया गया है। इसके साथ ही विकास कार्यों का एस्टीमेट भी तैयार हो गया है। विकसित, अर्द्धविकसित और अविकसित गांवों के सर्वे से पहले नगर निगम ने योजना तैयार की थी। इसके आधार पर सर्वे कर इन गावों को विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन केे भेज दिया गया है। इसमें सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि कार्यों को शामिल किया गया है।
18 से 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च
नगर निगम के मुख्य अभियंता सिविल दिनेश चंद्र सचान के अनुसार, फिलहाल अभी विकसित, अर्ध विकसित, अविकसित गांवों में सफाई के लिए हर महीने एक से डेढ़ करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा रोड व ड्रेनेज सिस्टम के लिए दो सौ करोड़ व स्ट्रीट लाइट, पेयजल के लिए करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सर्वे के दौरान ही इन मदों में होने वाले खर्च का आकलन किया गया है। नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए धनराशि मिलने पर विकास कार्यो को गति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें