फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी खटकाकर छतों पर पत्थर तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जुलूस के दौरान हुरियारे पूरी तरह से मस्ती में होते हैं, ऐसे में यह लोग कहीं कुछ गड़बड़ न कर दें, इसको लेकर पुलिस टेंशन में रहती है। इस दौरान पुलिस को भारी संख्या में पुलिस के अलावा पीएसी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भी सहारा लेना पड़ता है। जुलूस के रूट पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को पन्नी से ढका जाता है, हालांकि इस बार पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के तहत जुलूस के रूट पर संवेदनशील स्थानों पर बेरीकेटिंग कराए जाने का भी खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

होली पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजक तत्वों को चिह्नित करने के साथ ही पुलिस ने जुलूस के रूट पर पड़ने वाले घरों की छतों पर पत्थरों को तलाश करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस पहले ही लोगों को बुलाकर इस बात के लिए सचेत कर चुकी है कि छतों पर पत्थर आदि ऐसा कोई भी सामान न हो , जिससे लोगों को क्षति पहुंचाई जा सके। पुलिस ने कुंडी खटकाकर भी लोगों को इस बात के लिए सचेत करना शुरू कर दिया है। वहीं एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने शनिवार को रामचंद्र मिशन क्षेत्र में शांति कमेटी की बैठक बुलाकर लोगों को होली त्योहार पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस, पीएसी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मांग की गई है।
होली पर्व पर अधिकारियों की छुट्टियां की गई रद्द
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नौ व 10 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाना है। इस दौरान नगर क्षेत्र में दस मार्च को बड़े लाट साहब और सरायकाइयां से निकलने वाले छोट लाट साहब के निकलने वाले जुलूस में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजगता जरूरी है। इसलिए जिला स्तरीय अधिकारियों की मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगाई जा रही है। लिहाजा कोई भी अधिकारी बिना सूचित किए मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें