ईशपाल यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
मीरानपुर कटरा। ग्राम गढ़िया लाईखेड़ा की प्रधान शिल्पी देवी के ससुर ईशपाल सिंह यादव (55) की चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके शव के कई टुकड़े हो गए। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने के चलते अप लाइन पर यातायात बाधित रहा।
सोमवार सुबह करीब सात बजे ईशपाल सिंह यादव अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। कार्य निपटाने के बाद सवा नौ बजे वह घर की ओर चले। बहगुल नदी के पास लखनऊ-दिल्ली रेलखंड पर अपलाइन पर लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के चलते अवध असम एक्सप्रेस को 15 मिनट के लिए मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। शव हटने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि सूचना आने पर पुलिस मौके पर गई थी।