फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिला 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह हाईवे के किनारे झाड़ियों में करीब 40 वर्ष के अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके पर जांच कराई और शव को कब्जे में ले लिया। मरने वाले युवक के शरीर पर सफेद बनियान, कत्थई रंग की पैंट और काली बेल्ट पाई गई है। उसके हाथ में काला कड़ा भी था। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हाईवे के किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी का ब्यौरा भी मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें