फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के विवाद में प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मदनापुर ब्लाॅक के गांव राजपुर नगला में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद हुए विवाद के बाद गांव में फिलहाल शांति है। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात हुए विवाद के बाद जुटी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठी फटकारना पड़ी थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में हल्के के दरोगा रीगल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 18 अप्रैल की रात साढ़े दस बजे सूचना मिली कि राजपुर नगला में बने सामुदायिक भवन के पीछे ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने अपने आठ-दस अज्ञात साथियों के साथ चबूतरा बनाकर प्रतिमा को स्थापित कर दिया।
वह मौके पर पहुंचे और प्रधान से प्रतिमा लगाने संबंधी अनुमति दिखाने के लिए कहा। जिसे वह नही दिखा सका। प्रधान के राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से गलत तरीके से प्रतिमा स्थापित करा देने की जानकारी उन्होंने अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर नायब तहसीलदार रोहित कटियार पहुंचे और प्रधान से गलत तरीके से लगाई गई प्रतिमा को हटाने के लिए कहा, लेकिन प्रधान व उसके साथी सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन लोगों पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव में मिश्रित आबादी होने के कारण प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि ग्राम प्रधान अरविंद व उसके आठ दस अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घर पर धावा कर फायरिंग का आरोप, रिपोर्ट दर्ज



तिलहर। मोहल्ला केरलगंज निवासी विनीत गुप्ता ने घर पर हमला करते हुए फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब साढ़े 12 बजे उनका भाई घर में सो रहा था। तभी अभिराज ठाकुर अपने साथी यश गंगवार व तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए ललकारने लगा।



आरोप है कि शोर सुनकर जैसे ही दरवाजा खोला गया। तभी अभिराज ठाकुर और यश गंगवार ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली दरवाजे में जा धंसी और वह बाल-बाल बच गया। अगली सुबह आरोपी बाइक से पहुंचे और गाली-गलौज की। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभिराज ठाकुर, यश गंगवार व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें