फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार्यकाल की अंतिम बैठक में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य सम्मानित

विज्ञापन
जलालाबाद ​स्थित ब्लाॅक सभागार में आयोजित बैठक में बोलते विधायक हरिप्रकाश वर्मा। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। कार्यकाल समाप्त होने से पहले ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को बैठक हुई। इस मौके पर सभी प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि सभी सदस्य अपने स्तर से कराए गए कार्यों की स्वयं समीक्षा करें। उन्होंंने कहा कि जो काम छूट गए हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए वह जल्द ही अधिकारियों के साथ न्याय पंचायत स्तर पर बैठक करेंगे। शेष कार्य अन्य मदों से पूरे कराने का प्रयास किया जाएगा।
इससे पूर्व, ब्लॉक के अधिकारियों ने कृषि और सरकारी योजनाओं से जानकारी दी। अंत में ब्लाॅक प्रमुख ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में अमित सिंह, मनोज सिंह, ब्रह्मकुमार दीक्षित, राकेश सिंह बहुगुणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख आशा देवी, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें