जलालाबाद में भोजन करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक हरिप्रकाश व अन्य। संवाद
जलालाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने रविवार को ककरहा गांव में टिफिन के साथ चर्चा कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ भोजन किया। इस दौरान टिफिन में लाए गए भोजन को सभी ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया। इस दौरान मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की बताई गई बातों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रहित में समय-समय पर प्रधानमंत्री की अपील को बड़ी संख्या में देशवासी आत्मसात कर रहे हैं जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
इससे पूर्व, कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष केसी वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा, कौशल मिश्रा, अवधेश दीक्षित, मिर्जापुर के ब्लाॅक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू आदि मौजूद रहे।