तिलहर में बिरियाबाबा मेला में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
तिलहर। बारह पत्थर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बिरिया बाबा देवस्थान में रविवार को लगे साप्ताहिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर वहां सक्रिय रहने वाले चोर-उचक्कों के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। इस कारण श्रद्धालुओं ने बेखौफ होकर बाबा के दर्शन कर पूजन किया। इससे पहले मेले में आने वाली महिलाओं के साथ गले से सोने की चेन गायब होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। संवाद