फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी दीवान का वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस बनी अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सराय काइयां तिराहे पर नशे की हालत में झूम रहे एक सिपाही का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही नशे में झूमता हुआ सिर पर हाथ रखकर बैठा है और कपड़े अस्त-व्यस्त है। लोगों ने खुलेआम उसका वीडियो बनाया। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सराय काइयां तिराहे पर वर्दी में एक पुलिसकर्मी सड़क पर बैठा हुआ है। सिपाही ने अपने सिर पर हाथ रखा हुआ है। नशे की हालत में जो कुछ भी बोल रहा है, वह समझ से परे है। लोग उसका वीडियो बनाते समय उलाहना दे रहे हैं। बुधवार को दोपहर 1:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक सिपाही नशे के झोंक में वर्दी की मर्यादा को तार-तार करते हुए तमाशा करता रहा और लोग तमाम तरह की बातें। करीब एक घंटे बाद थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में गश्त कर रही चीता मोबाइल की गाड़ी पर आए दो पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे उसे उठाकर तमाशबीनों को तितर-बितर किया। बमुश्किल उसे बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया। इतने में किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं सराय काइया चौकी प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें