फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नप्राशन संस्कार से लौट रहे गोला के लोगों का वाहन पुवायां में पलटा, छह घायल

विज्ञापन
पुवायां मोहम्मदी मार्ग पर पलटी बोलेरो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इमसें जनपद लखीमपुर के थाना गोला के गांव नौगवां कोटबारा निवासी पांच लोग और पुवायां का एक युवक घायल हो गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

गोला के गांव नौगवां कोटबारा निवासी बालगोविंद के पुत्र का अन्नप्राशन संस्कार था। वह बृहस्पतिवार को बोलेरो से अपनी पत्नी दुर्गा देवी, डेढ़ माह के पुत्र, भतीजे अनुज, भाभी विमला देवी, पुवायां के गांव गौंटिया इकघरा के जय सिंह के साथ तिलहर में बिरिया बाबा स्थान पर आए थे। बच्चे के अन्नप्राशन संस्कार के बाद बाल गोविंद घर लौट रहे थे। पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार लोगों को बाहर निकाला और 108 सेवा की एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी भिजवाया। दुर्गा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो सवार सभी लोगों को चोटे आईं हैं। अन्य घायलों को सीएचसी पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें