फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों को लेकर वाहन, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार तैयार, अच्छे कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
शाहजहांपुर की एजेंसी पर बाइक देखते ग्राहक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना काल के बाद इस बार नवरात्र पर हर तरह के कारोबार के अच्छा होने की संभावना है। इन शुभ दिनों में लोग दो और चार पहिया वाहनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, आभूषण और कपड़े भी खरीदेंगे। इनकी बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों में कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों को हर तरह से परेशान होना पड़ा। तीज-त्योहार मनाना तो दूर, जरूरतों को पूरा कर पाने में भी असमर्थ थे, लेकिन अब कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण है। ऐसे में तीज-त्योहार मनाना व खरीदारी करना शुरू कर दिया है। दो अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र में वाहनों, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स व जेवरात खरीदने को लेकर लोग उत्सुक हैं।
लोगों ने कराई वाहन बुकिंग
ऑटो मोबाइल कारोबारी चरनजीत सिंह दुआ ने बताया कि उनके उनकी एजेंसी पर 10-12 चौपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इसी तरह जिले भर में सभी एजेंसियों पर 40 चौपहिया वाहन बुक होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल कारोबारी अनुज कपूर ने बताया कि उनकी एजेंसी पर करीब 50 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इस हिसाब से जिले भर की एजेंसियों में अभी तक 600 से 700 वाहनों की बुकिंग हो चुकी होगी।
विज्ञापन

सराफा कारोबार में आएगा उछाल
सराफा बाजार के कारोबारी विनोद सर्राफ का कहना है कि नवरात्र में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसको लेकर सराफा कारोबारियों ने तैयारी कर ली है। लोगों ने एडवांस बुकिंग कराकर जेवरात तैयार कराए हैं। एक अनुमान के मुताबिक नवरात्र में जिलेभर में पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
कपड़ा कारोबार बढ़ेगा
कपड़ा कारोबारी हनी सिंह ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस बार नवरात्र में अच्छा कारोबार होने की आस है। क्योंकि लोग इसको लेकर दुकानों पर जानकारी लेने भी आ रहे हैं। उम्मीद है कि जिलेभर में नवरात्र में 8-10 करोड़ रुपये का व्यापार होगा।
जमीन खरीदने में दिखा रहे रुची
रियल स्टेट कारोबारी हरगोविंद मोदी ने बताया कि नवरात्र पर प्रापर्टी खरीदने को शुभ माना जाता है। ऐसे में इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर विस्तार के तहत के कई नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं, जहां पर लोग जमीन खरीदने में रुची दिखा रहे हैं। इससे नवरात्रों पर ही 150 करोड़ तक का रियल इस्टेट कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें