फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतरवाईं, 50 का किया चालान

विज्ञापन
हरदोई बाईपास चौराहे पर चार पहिया वाहनों की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने हरदोई बाईपास चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। पुलिस का पूरा फोकस वाहनों की तलाशी पर रहा, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों के शीशे से काली फिल्में उतरवाईं गईं और 50 चालान किए।
विज्ञापन

शनिवार को थाना राम चंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक रजितराम ने पुलिस बल के साथ हरदोई बाईपास चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर अवैध पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने प्रत्येक चार पहिया वाहन को रोककर वाहन चालकों की आईडी चेक की।
इसके अलावा डिग्गी में रखें सामान को चेक किया गया, पर चेकिंग के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक रजितराम ने बताया कि सूचना के आधार पर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है, चेकिंग में मानक ना पूरा करने वाले 50 वाहनों का चालान किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें