फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने सब्जी विक्रेता को कुचला, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी के गांव के कासिम गांव में रोते बिलखते मृतक कल्लू के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कासिमगंज निवासी सब्जी विक्रेता कल्लू को गोला-मोहम्मदी रोड पर भावलखेड़ा गांव के पास ट्रक से कुचल गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। कल्लू की मौत से पूरे परिवार में मातमी माहौल है।
विज्ञापन

बटेश्वर का 25 वर्षीय पुत्र कल्लू सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार शाम सात बजे अपनी बहन की रोजा स्थित ससुराल आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे घर वापस जाने के लिए बाइक से निकला था। कल्लू ने हेेलमेट नहीं लगा रखा था। मोहम्मदी रोड पर भावलखेड़ा गांव के पास ट्रक ने उसे कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
रोजा पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कल्लू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से बड़े भाई राजेश, सुनील और सोनू के आंसू नहीं थम रहे हैं। बहन ऋतु, निशा और रीना भी भाई की मौत की खबर से बिलख पड़ी। कल्लू की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

गन्ने का बीज लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पल्हनापुर निवासी गणेश सिंह उर्फ छोटे की बाइक में सोमवार शाम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। 25 वर्षीय गणेश सिंह खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार को गन्ने का बीज लेने के लिए मोहम्मदी जाने के लिए निकले थे।
शाम करीब साढ़े पांच बजे पुवायां-मोहम्मदी के बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत ही एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के जरिये उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं। गणेश की मौत से पूरा परिवार गमजदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें