फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विभिन्न संगठनों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में असंगठित मजदूर यूनियन के पदा​धिकारी ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकली। संगठनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

असंगठित मजदूर यूनियन के सदस्य शुक्रवार सुबह राजघाट स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। वहां पर गांधी प्रतिमा पर फूल-माला पहनाई गईं। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए चारखंभा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर नायब तहसीलदार निशि सिंह को दिया।
इसमें मांग की गई कि जीराम जी योजना को रद्द कर मनरेगा को लागू किया जाए, कार्य के घंटे सहित चारों श्रमिक विरोधी श्रम कानूनों को रद्द किया जाए, पूरे देश में एक समान न्यूनतम वेतन 35000 रुपये प्रतिमाह लागू किया जाए, ई-श्रम कार्ड और भवन एवं पंजीकृत श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड जारी किया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद, सुबोध रावत, सतीश कुमार, आफताब अहमद, राधेश्याम मतलूब अली, शांतिस्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए लेबर कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को दिया। इस दौरान सीटू जिलाध्यक्ष मुरारी दीक्षित, अशित मिश्रा, सीएल तिवारी, हिमांशु मिश्रा, अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन पहले सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में बैठक की। इसके बाद कलक्ट्रेट में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, अंबरीश यादव, प्रेमशंकर वाजपेयी, चंद्रपाल सिंह, सत्यवृत शर्मा आदि मौजूद रहे।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा। इसमें व्यावसायिक सिलिंडर का वितरण तत्काल खोलने, घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग तुरंत करने की मांग की। इस दौरान जिला मंत्री मो. सलीम खान, सहसचिव रामशंकर लाल, नीलकमल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में असंगठित मजदूर यूनियन के पदाधिकारी ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें