फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय में हुई जागरूकता गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रचार-प्रचार के लिए बृहस्पतिवार को प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. जयेंद्र कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षय रोगियों को सामुदायिक सहायता, उपचार के परिणाम में सुधार करना और जन सामान्य को इस बीमारी को लेकर जागरूक करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन

संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य ने टीबी के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा खांसी, हर समय हल्का बुखार रहना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, छाती में दर्द और बलगम में खून आना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। इस दौरान पवन कुमार यादव, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें