फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भी वंदे भारत... आज से करें तेज सफर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर अति​​थियों के लिए तैयार होता मंच। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर होगा। इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेनें यहां से गुजरती तो हैं, लेकिन अब पहली वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की साैगात मिली है।
विज्ञापन

ट्रेन को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले दिन स्कूली बच्चाें समेत 500 यात्री पास पर निशुल्क सफर करेंगे।

लंबे इंतजार के बाद शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को मंजूरी मिली है। लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन सीतापुर होते हुए सुबह 10:15 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आएगी। दो मिनट के स्टाॅपेज के बाद ट्रेन आगे रवाना होगी।
विज्ञापन


ट्रेन के ठहराव को लेकर प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर वॉटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। मुख्य स्टेज पर दस कुर्सियां डाली गईं हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता बैठेंगे। इनके अतिरिक्त 25 सोफे व चार सौ कुर्सियों का इंतजाम भी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन वीडीएफ कान्वेंट के बच्चों समेत करीब 500 यात्री यहां से बरेली व मुरादाबाद तक मुफ्त सफर कर सकेंगे।

लखनऊ, सीतापुर से आने वाले यात्री यहां उतारे जाएंगे

वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ शनिवार के लिए लखनऊ और सीतापुर से पास के जरिये यात्री शाहजहांपुर तक सफर कर सकेंगे। उनके लिए यहां से वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था है। इसके बाद यहां से यात्री सवार होंगे। रेलवे स्टाफ व परिवार, स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क पास की व्यवस्था की गई है।

ये हैं खूबियां

पूरी ट्रेन वातानुकूलित है। सीसी कैमरे लगे होने के साथ ही मॉडर्न शौचालय है। आरामदायक कुर्सियां भी हैं। ट्रेन के अंदर नमकीन, जूस, मठरी और कॉफी की सुविधा भी रहेगी।


सुबह 9:30 बजे शुरू होगा आयोजन
कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इससे पहले ही डीआरएम संग्रह मौर्या व सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता समेत अन्य अफसर पहुंच जाएंगे।

शाहजहांपुर में प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर अतिथियों के लिए तैयार होता मंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें