भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा एक की आठ वर्षीय छात्रा से वैन चालक ने छेड़खानी की। उसे अगली सीट पर बैठाकर गलत तरीके से छुआ। छात्रा ने स्कूल की शिक्षिका को जानकारी दी।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि स्कूल के मालिक ने मामला दबाए रखने के लिए छात्रा को धमकाते हुए विद्यालय में बैठाए रखा। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। वह शुक्रवार सुबह 7:30 बजे स्कूल की वैन से विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि वैन चालक ने उसे आगे की सीट पर बैठा लिया और अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने स्कूल पहुंचकर अपनी कक्षा अध्यापिका को पूरी बात बताई।
पीड़िता के पिता ने आरसी मिशन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब यह जानकारी स्कूल के मालिक को लगी तो उन्होंने छात्रा को धमकाया और घर में कोई बात न बताने की हिदायत देकर स्कूल में काफी देर तक बैठाए रखा। स्कूल के मालिक ने धमकाया कि ऐसी बातें होती रहती हैं। वह चालक से माफी मंगवा देंगे। चालक दूसरे समुदाय का है। वहीं इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
स्कूल प्रबंधक ने दी तहरीर
-स्कूल के प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि विद्यालय की छात्रा ने कक्षाध्यापक को चालक द्वारा गलत तरीके से छूने की जानकारी दी है। चालक थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककरा का रहने वाला है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
-
-तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, एसपी सिटी