फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

विज्ञापन
शोभायात्रा समिति की बैठक में बोलते सह संयोजक विकास चंद्रा व उपस्थित वाल्मीकि समाज के लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकाशोत्सव 20 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में शनिवार को कटिया टोला स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर बैठक हुई। इस दौरान समाज के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर कमेटी के प्रबंधक रामकृपाल मानू ने बताया कि भगवान वाल्मीकि प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रत्येक मोहल्ले से झांकियों को शोभायात्रा में शामिल किया जाएगा। शिक्षा संकुल के अध्यक्ष व शोभायात्रा समिति के संयोजक मुरारीलाल भास्कर ने कहा कि शोभायात्रा वजीरगंज से शुरू होकर चार खंबा, चौक मंडी, घंटाघर, बहादुर गंज, सदर बाजार होते हुए वाल्मीकि मंदिर कटिया टोला पर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। जहां पूरी रात भजन-कीर्तन व गोष्ठी होगी।
बैठक में शोभायात्रा समिति के लिए अध्यक्ष रमेश कठेरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय प्रधान, महामंत्री संत कुमार, राजीव कुमार सिंह, आकाश आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू रामनिवास, इंद्रपाल पूर्व सभासद, मुकेश सभासद कैंट, प्रदीप वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार लालू, अमित वाल्मीकि को घोषित किया। स्वागत अध्यक्ष रामकृपाल मानू, आशुतोष आनंद, हरिओम बहादुरपुरा, उपाध्यक्ष दिनेश राजा, मनोज गंगा, कुमार गोविंदा, हरिओम अंटा, विनोद कुमार रेती, मंत्री कमलेश ओसीएफ, अमित खिरनीबाग, राजकुमार, अमरदीप, बबल किशोर, कुमार शालू, संयुक्त मंत्री रामप्रसाद प्रेमी, अर्जुन एएसएन, राजकुमार अजीजगंज, संजीव चौधरी, राजू सेठ, अनिल महाजन, प्रचार मंत्री ओमप्रकाश, मनोज बंडा, आशीष इंकलाब, विजेंद्र देव, नरेश सिद्धार्थ, बृजेश लाली को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, शोभायात्रा समिति के सह संयोजक विकास चंद्रा, अशोक महाजन, मंदिर कमेटी के प्रबंधक रामकृपाल मानव, सतेंदर, संत कुमार, रामनिवास, अजय प्रधान, टाइगर, शोभित, तारा, अभिषेक, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें