फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में पढने वाले 15 से 18 साल के बच्चों को लगवाया टीका

विज्ञापन
पुराना जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद विक्ट्री दिखाकर खुशी का इजहार करतीं मदरसा नूर उल हुदा - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद एवं जिलाधिकारी के आदेश पर मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में पढ़ने वाले आलिया स्तर एवं मिनी आईटीआई में 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण कराया। सभी छात्र-छात्राएं पुराना जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे, जहां उनको टीका लगाया। इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया गया। उनको पुराना जिला अस्पताल में स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर भेजकर वैक्सीन लगवाई गई। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन ने बताया कि मदरसे के सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत वैक्सीन लगवाई जाएगी।
शनिवार को मदरसे के 18 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगवाई गई। शेष बच्चों को दो दिन में वैक्सीन लगवा दी जाएगी। इस मौके पर इजहार हसन, सबीहा सुलताना, मुख्तार अहमद, शारिक अली, खान अब्दुल, कादिर खान, नाहिद बेगम, सैयद शारिक अली आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनोबा सेवा आश्रम बरतारा इंटर कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज दनियापुर, भारतीय शिक्षा समिति सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय मालगोदाम रोड, नेव इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज लोदीपुर, जौन नेव स्कूल, जेड एच खान इंटर कॉलेज अलीजई सदर बाजार में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इन स्कूलों में पढ़ने वाले 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें