फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परौर समिति पर पुलिस की निगरानी में किसानों को बांटी गई यूरिया

विज्ञापन
परौर ​स्थित साधन सहकारी समिति चौकिया के सामने खाद का टोकन लेने के लिए लगी लाइन। स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
परौर। साधन सहकारी समिति पर सोमवार को पुलिस की निगरानी में किसानों को यूरिया बांटी गई। दो दिन पहले इसी समिति पर यूरिया को लेकर किसानों के हंगामे के दौरान लेखाकार चंद्रहास मिश्रा से गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से सबक लेकर पुलिस ने सुबह से ही समिति के गोदाम पर पहुंचकर यूरिया वितरण की कमान खुद संभाली।
विज्ञापन

यूरिया लेने के लिए सुबह नौ बजे से किसान समिति के गोदाम पर पहुंचने लगे। वहां मौजूद पुलिस ने किसानों की संख्या ज्यादा देख उनकी अलग-अलग लाइनें लगवाईं। एक लाइन उन किसानों की लगवाई, जिन्हें आवश्यक कागजात और भुगतान जमा करने पर टोकन जारी किए जा चुके हैं।
दूसरी लाइन में ऐसे किसान शामिल किए गए, जिनके आधार नंबर दर्ज कर टोकन जारी होने थे। किसानों से टोकन जमा करके उन्हें प्रति हेक्टेयर पांच बोरी यूरिया दी। बाद में लेखाकार ने तमाम किसानों को टोकन देकर उन्हें यूरिया लेने के लिए मंगलवार को बुलाया। वितरण के दौरान मौजूद रहे समिति के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समिति पर खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने वितरण के दौरान किसानों से संयम बरतने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

000

कुर्रियाकलां समिति पर किसानों को बांटी 1200 बोरी यूरिया
कुर्रियाकलां। गांव की सहकारी समिति पर सोमवार को तीन ट्रक से आई 1200 बोरी यूरिया किसानों को बांटी गई। खाद लेने के लिए सुबह से समिति पर किसानों का जमावड़ा लगने लगा क्योंकि गत एक पखवाड़े से खाद का वितरण नहीं हुआ था। दोपहर बाद पहुंचे जिन किसानों को यूरिया नहीं मिल सकी, उनके आधार नंबर दर्ज कर और मशीन से अंगूठा निशान लगवाकर उन्हें टोकन जारी कर दिए गए। समिति के सचिव रंजीत सिंह के मुताबिक अब तक तीन हजार बोरी यूरिया का वितरण किया जा चुका है। यूरिया की नई खेप का वितरण शुक्रवार को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें