फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चे की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी साहिल के एक वर्षीय बेटे इजान की राजकीय मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुखार आने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह स्टाफ ने रीढ़ की हड्डी में पानी भरा होने की बात कही। रीढ़ की हड्डी का पानी भी निकाला। उनसे आठ सौ रुपये भी लिए गए, शेष रुपये पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर देकर ऑनलाइन भिजवाने के लिए कहा।
इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा होते देखकर सुरक्षाकर्मियों ने धकियाना शुरू कर दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें